Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में रेलवे ट्रैक किनारे वृद्ध महिला का शव बरामद

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया और कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच दक्षिणाशोल गांव के समीप मंगलवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने ज्वाइंट लाइन के पोल संख्या 185/28 ए के पास शव को बरामद किया।

मृत महिला की पहचान गुड़ाबांदा प्रखंड के जियान गांव निवासी 70 वर्षीय गांगी मुंडा के रूप में की गई है। शव की पहचान मृतका के पुत्र द्वारा की गई। परिजनों के अनुसार गांगी मुंडा मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और हाल ही में धोबाशोल स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थीं।

शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की सूचना मिलने पर आरपीएफ के पदाधिकारी मुकेश कुमार कश्यप सहित स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि वृद्ध महिला किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गई होगी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।