चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया लैंपस में शुक्रवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने गेहूं बीज वितरण केंद्र का उद्घाटन फीता काट कर किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के किसान गेहूं बीज प्राप्त कर गेहूं की बेहतर खेती करें। इस अवसर पर लैंपस के सचिव अरुण कुमार राय, जिला परिषद के पूर्व सदस्य जगन्नाथ महतो, रवींद्रनाथ मिश्रा, सोमवारी सोरेन, पूर्व वार्ड मेंबर असगर खान, राजा बारिक आदि उपस्थित थे। लैंपस के सचिव अरुण कुमार राय ने बताया कि चाकुलिया प्रखंड के लिए 300 क्विंटल गेहूं का बीज उपलब्ध हुआ है। पंजीकृत किसानों को 40 किलोग्राम गेहूं के बीज की बोरी 800 रूपये में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गेहूं का बीज प्रखंड के रूपुषकुंडी, केरूकोचा, जोड़ाम और मुटूरखाम लैंपस में भी भेजा जाएगा। चाकुलिया लैंपस में 30 क्विंटल बीज रखा गया है।