Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में शनि देव बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, नवग्रह हवन और महाप्रसाद वितरण

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित धर्मशाला रोड के शनि मंदिर में गुरुवार को शनि देव बाबा का जन्मोत्सव सह मंदिर का वार्षिक पूजा अनुष्ठान धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी।

सुबह 8:00 बजे शनि देव बाबा का विशेष स्नान और श्रृंगार किया गया। इसके उपरांत सुबह 10:00 बजे से विधिवत पूजा-अनुष्ठान प्रारंभ हुआ, जिसे मंदिर के पुजारी प्रदीप ओझा ने संपन्न कराया। दोपहर 12:00 बजे नवग्रह हवन का आयोजन किया गया, जिसका संचालन पुजारी पंचानन पांडा ने किया।

हवन के पश्चात दोपहर 3:00 बजे से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

इस शुभ अवसर पर शंकर दास, साधन मल्लिक, सुब्रतो चक्रवर्ती, रबिंद्र नाथ सिंह, पंकज कुइला, झंटू पोलाई, बापी दास, मनोज अग्रवाल समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा संपन्न हुई। भक्तों ने शनि देव से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।