Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: शनि मंदिर में 24 जुलाई को शनि देव जन्मोत्सव और वार्षिक पूजा अनुष्ठान, भव्य तैयारी पूरी

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार धर्मशाला रोड स्थित शनि मंदिर में इस वर्ष का शनि देव जन्मोत्सव सह वार्षिक पूजा अनुष्ठान 24 जुलाई को भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर का रंग-रोगन किया गया है और सुंदर पंडाल का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है।

🛕 कार्यक्रम की रूपरेखा:

मंदिर के पुजारी प्रदीप ओझा ने जानकारी दी कि पूरे दिन भक्ति और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलेगा:

🕗 सुबह 8:00 बजे – शनि देव बाबा का स्नान व श्रृंगार

🕙 10:00 बजे से – विधिवत पूजा-अनुष्ठान

🕛 12:00 बजे – नवग्रह हवन

🕐 1:00 बजे – आरती

🕜 1:30 बजे – पुष्पांजलि

🕒 3:00 बजे से – महाप्रसाद वितरण

शाम 7:00 बजे से – भंडारा

श्रद्धालुओं में उत्साह:

इस धार्मिक आयोजन को लेकर चाकुलिया और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। मंदिर समिति और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा व्यवस्था को लेकर सतत निगरानी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


अबुआ खबर आपके लिए लाएगा इस धार्मिक महोत्सव की झलकियां और अपडेट्स…