बहरागोड़ा। संवाददाता।
बहरागोड़ा स्थित सिटी नर्सिंग होम में रविवार को महाजनी देवी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिटी नर्सिंग होम के एमबीबीएस सर्जन डॉ. चंदन सिंह और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय महाजनी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की।
शिविर में युवा, महिलाएं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान कुल 55 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों की सहायता करना था।
इस अवसर पर डॉ. चंदन सिंह ने कहा कि “स्वर्गीय महाजनी देवी की पुण्य स्मृति में यह शिविर आयोजित किया गया है। रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है, जिससे अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है।”
शिविर में रक्तदान करने वालों में आदित्य करण, डला करण, कमल कांत सिंह, राकेश भोल, रानू घोष, बप्पा दे, संतु घोष, देवाशीष कुईला, सुशांत पात्र, संजीता पाइकिरा समेत कई अन्य लोग शामिल रहे। आयोजन के सफल संचालन में सिटी नर्सिंग होम और ट्रस्ट के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।