Responsive Menu
Add more content here...

जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला मुफस्सिल लिपिक मोर्चा, लिपिकों की समस्याओं के समाधान की मांग

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
जमशेदपुर में मुफस्सिल लिपिक मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के सदस्यों ने प्रदेश सचिव विकास कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर लिपिकों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की।

इससे पूर्व, मोर्चा के प्रदेश सचिव श्री सिन्हा का स्वागत मोर्चा के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से किया गया। उसके पश्चात एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें लंबित प्रोन्नति, लिपिकीय नियमावली 2010 की पूर्ण रूप से लागू करने, एसीपी सहित अन्य प्रशासनिक मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बाद में सभी प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम से शिष्टाचार मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुफस्सिल लिपिक मोर्चा, जमशेदपुर इकाई के सचिव रविकांत, अध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष रेनू कुमारी, राकेश कुमार, हेमंत ग्वाला, जय चौधरी, मुकुंद माहिती समेत जिले के विभिन्न विद्यालयों के लिपिकगण उपस्थित रहे।