Responsive Menu
Add more content here...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया मेधा मिल्क पाउडर प्लांट का शिलान्यास, किसानों और दुग्ध उत्पादकों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

रांची। संवाददाता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राजधानी रांची के होटवार में मेधा मिल्क पाउडर प्लांट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के सभी किसान भाइयों-बहनों एवं दुग्ध उत्पादकों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार दी। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की अर्थव्यवस्था में किसानों और पशुपालकों की अहम भूमिका है। खेत-खलिहान से जुड़े लोग देश की समृद्धि में अतुलनीय योगदान देते हैं। मेधा मिल्क पाउडर प्लांट की स्थापना से न केवल दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस प्लांट के माध्यम से झारखंड के दुग्ध उत्पादकों को एक बेहतर बाजार मिलेगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।