जमशेदपुर। संवाददाता
कबीर जी की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
टुईलाडूंगरी स्थित सी.पी. कबीर क्लब महिला समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवकी साहू ने की। कार्यक्रम की शुरुआत कबीर जी की आरती के साथ की गई, जिसके बाद महिला समिति की सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
इस अवसर पर देवकी साहू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया की हर महिला को समर्पित है। यह केवल एक साधारण दिन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा, रोजगार और स्वतंत्रता मिलना ही सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण है, ताकि वे अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जी सकें।
खेलकूद प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। ‘बम ब्लास्ट’ प्रतियोगिता में रूपा देवी ने प्रथम, ओमलता साहू ने द्वितीय और जमना निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ‘पासिंग बॉल’ प्रतियोगिता में मैना देवी प्रथम, गौरी साहू द्वितीय और कमला साहू तृतीय स्थान पर रहीं।
लकी ड्रॉ में प्रीति साहू बनीं विजेता
कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रीति साहू भाग्यशाली विजेता रहीं। कार्यक्रम में नीतू साहू, हेमा साहू, मंजू साहू, जमुना देवी, रानी बेबी, पुष्पा डी, अनीता साहू, पुष्पा के, जुगबती देवी, मंजु ठाकुर समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।