Responsive Menu
Add more content here...

सोमेश सोरेन को बनाइए विधायक, हर समस्या का होगा समाधान” — दीपक बिरुआ

Spread the love

धालभूमगढ़ | अबुआ खबर संवाददाता

झारखंड सरकार के भू-राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने गुरुवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के जुनबनी पंचायत स्थित दिल्ली गेट के पास ग्रामीणों और युवा खिलाड़ियों के साथ संवाद बैठक की।

बैठक में मंत्री बिरुआ ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीणों की हर समस्या के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि घाटशिला उपचुनाव के बाद ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को फिर से शुरू किया जाएगा, जिसके तहत प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान सुनिश्चित करेंगे।

खिलाड़ियों के मुद्दे पर बोलते हुए दीपक बिरुआ ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर अवसर देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा —

“घाटशिला के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विधानसभा उपचुनाव के बाद यहां बेहतर कोचिंग सुविधाएं और खेल प्रशिक्षण केंद्र खोलने का प्रयास किया जाएगा।”

मंत्री ने कहा कि दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के असमय निधन के कारण घाटशिला सीट रिक्त हुई है, और अब जनता के सामने अवसर है कि उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनके पुत्र सोमेश सोरेन को विधायक बनाए।

“आप सभी से निवेदन है कि झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को अपना समर्थन दें। वे घाटशिला की जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।”

बैठक के दौरान झामुमो के खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बिमल मार्डी ने खिलाड़ियों से जुड़ी कई समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन मंत्री बिरुआ ने चुनाव के बाद दिया।

इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ ने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज लक्ष्मी रानी मांझी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अशोक टुडू, अजीत लाकड़ा, विमल बिरुआ, रामचंद्र बास्के, सपन मार्डी, दुर्लभ सोरेन, रॉबिन किस्कू, सुराई टुडू, अमन टुडू, दुर्गा हांसदा, सपन सोरेन और पालु राम मार्डी समेत कई ग्रामीण एवं युवा उपस्थित थे।