भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी आज बहरागोड़ा प्रखंड के बामडोल ग्राम निवासी स्वर्गीय अमित मंडल के घर पहुंचे। पिछले दिनों अमित मंडल का बहरागोड़ा में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अमित मंडल भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वे अपने माता-पिता के अकेले पुत्र थे। डॉ गोस्वामी ने उनके माता-पिता एवं परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर डॉ गोस्वामी के साथ पाथरी पंचायत के मुखिया तड़ित मुंडा, भाजपा नेता बाप्टु साव, श्रीबत्स घोष, भक्तिश्री पंडा, यादव पात्र तथा राजू महतो भी स्व अमित मंडल के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचे।