चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत में शनिवार को आयोजित खोड़ीपहाड़ी पूजा में शाम को विधायक समीर महंती शामिल हुए। विधायक ने पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मौकेपर गोपन परिहारी, गणेश दत्ता, तापस दास, गिरीश महतो, राहुल गिरी समेत अन्य उपस्थित थे।
