चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित स्टेशन के पास शनिवार को साधु के भेष में एक ठग एक महिला को झांसा देकर उसके सोने की चेन ले उड़ा। सोने की चेन की कीमत 50 हजार बतायी गयी। चाकुलिया पुलिस जांच में जुट गई है।
ऊषा माझी ने बताया कि सुबह एक सफेद रंग की धोती और कुरता पहने साधु उनके घर आया। महिला ने साधु को 10 रुपए दे दिए। उसके बाद महिला घर के अंदर जाने लगी। तभी साधु ने उसे बुलाया। उसके बाद साधु ने महिला से गले में पहने सोना की चेन को उतारने को कहा। ठग ने महिला से कहा कि सोने की चेन को उतार कर एक कागज में मोड़ कर घर के मंदिर के पास रख दे। इससे उसके पति और बच्चे को कोई दोष नहीं लगेगा। महिला ने चेन को गले से निकाल कर एक कागज में रख कर साड़ी में लपेट कर घर के मंदिर के पास रख दिया। साधु ने महिला से दोपहर दो बजे मंदिर से चेन लेने की बात कही। उसके बाद ठग वहां से निकल गया। करीब 20 मिनट के बाद मंदिर के पास रखी साड़ी को देखा तो कागज के अंदर सोने की चेन नहीं थी। कागज में उसे दो रुद्राक्ष, चावल और मां दुर्गा का एक लॉकेट मिला। तब महिला एहसास हुआ कि उसने ठगी की है। उसके बाद ऊषा माझी अपनी स्कूटी से उसे ढूंढने बाजार गई। परंतु वह ठग नहीं मिला। उसके बाद ऊषा माझी ने थाना प्रभारी संतोष कुमार को इसकी सूचना दी।