चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह ) : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतोपा पंचायत के खोड़ी पहाड़ी पहाड़ पूजा शनिवार को खोड़ी पहाड़ी संस्कृति रक्षा कमेटी के तत्वावधान में धूमधाम से हुई।

अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए 12 मौजा के ग्रामीणों ने पूजा की। यह पूजा सोनाहारा, सालुआडीह, रेंगड़पहाड़ी, लुआग्राम, आमलागोड़ा, भालुकापहाड़ी, मालकुंडी , सीजबेड़िया, हथियाशोली, कालीदासपुर, बड़शोल और कदमाशोली मौजा के ग्रामीणों द्वारा आयोजित होती है। पुजारी मिहिर सरदार,खोखन सरदार, त्रिलोचन सरदार, पूर्ण सरदार, मानिक महतो ने मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बारिश और खुशहाली की कामना की। पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। रविवार को सुबह से बुरु बोंगा पाता नाच और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। संध्या पांच बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। पहाड़ी के नीचे मेला भी आयोजित हुआ है। मौके पर प्रखंड के प्रमुख धनंजय करुणामय, खोड़ी पहाड़ी संस्कृति रक्षा कमेटि के अध्यक्ष रूपचांद हांसदा, उपाध्यक्ष हरेन माहाली व राजेश्वर महतो, सचिव बैद्यनाथ माहाली, सह सचिव राजेन सोरेन व बासुदेव महतो, कोषाध्यक्ष अमर हांसदा, सह कोषाध्यक्ष शशांक महतो व धर्म दास हांसदा, सदस्य मंडली के रूद्र प्रताप महतो, असित कुमार करुणामय, हरिपद मंडल, अर्जुन गोप, संजय राणा, कृष्ण माहाली, लोहो हांसदा, रतन गोप, मानिक हेम्ब्रम, भानू माहाली, डमन महतो, गोराचांद सोरेन, तपन टुडू, दुलाल चंद्र महतो, असित गोप, दशरथ माहाली, पूर्ण चंद्र हांसदा, कान्हाई लाल बास्के, सुनिल सोरेन उपस्थित थे।