Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में खोड़ी पहाड़ी पहाड़ पूजा 12 कल, तैयारियां जोरों पर

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए पहाड़ पूजा का सिलसिला जारी है। ‌इसी कड़ी में शनिवार को प्रखंड के जुगीतुपा पंचायत में खोड़ी पहाड़ी पहाड़ पूजा धूमधाम से आयोजित होगी।

इसकी तैयारियों में खोड़ी पहाड़ी संस्कृति रक्षा कमेटि के अध्यक्ष रूपचांद हांसदा, उपाध्यक्ष हरेन माहाली व राजेश्वर महतो, सचिव बैद्यनाथ माहाली, सह सचिव राजेन सोरेन व बासुदेव महतो, कोषाध्यक्ष अमर हांसदा, सह कोषाध्यक्ष शशांक महतो व धर्म दास हांसदा, सदस्य मंडली के रूद्र प्रताप महतो, असित कुमार करुणामय, हरिपद मंडल, अर्जुन गोप, संजय राणा, कृष्ण माहाली, लोहो हांसदा, रतन गोप, मानिक हेम्ब्रम, भानू माहाली, डमन महतो, गोराचांद सोरेन, तपन टुडू, दुलाल चंद्र महतो, असित गोप, दशरथ माहाली, पूर्ण चंद्र हांसदा, कान्हाई लाल बास्के, सुनिल सोरेन आदि जुटे हुए हैं। यह पूजा सोनाहारा, सालुआडीह, रेंगड़पाहाड़ी, लुआग्राम, आमलागोड़ा, भालुकापहाड़ी, मालकुंडी, सीजबेड़िया, हतियाशोली, कालिदासपुर, बड़शोल और कदमाशोली मौजा के ग्रामीणों द्वारा आयोजित होती है। यह पहाड़ी 12 मौजा के ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। पूजा करने के लिए ग्रामीणों की अपार भीड़ उमड़ती है। मुख्य पुजारी मिहिर सरदार पूजा करेंगे। विधायक समीर कुमार मोहंती भी खोड़ी पहाड़ी पर पूजा करने जाएंगे। पूजा के मौके पर पहाड़ी के नीचे मेला भी आयोजित होगा। 12 जुलाई शनिवार को सुबह 10:00 बजे से पूजा होगी। संध्या 5:00 बजे संस्कृत कार्यक्रम होगा। 13 जुलाई को सुबह से बुरू बोंगा पाता नाच और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। संध्या 5:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। विदित हो कि विधायक समीर कुमार मोहंती की पहल पर वन विभाग के तहत लगभग तीन करोड़ की लागत से खोड़ी पहाड़ी के सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है।