Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर — झामुमो की नगर अध्यक्ष लिली भगत भाजपा में शामिल

Spread the love

घाटशिला, 9 नवंबर: उपचुनाव से ठीक पहले घाटशिला में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नज़र आ रहे हैं। स्थानीय झामुमो नगर अध्यक्ष लिली भगत ने शनिवार को झामुमो छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

लिली भगत ने भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्हें भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लिली भगत ने कहा कि वे भाजपा की नीति, सिद्धांत और जनसेवा की सोच से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रही हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा आज गांव-गांव तक विकास की बात लेकर पहुंच रही है और घाटशिला जैसे क्षेत्र में जनता को नई उम्मीद दिखा रही है।

भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने लिली भगत के पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि झामुमो से जुड़े कार्यकर्ताओं का भाजपा की ओर आना यह दर्शाता है कि जनता अब बदलाव चाहती है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि झामुमो की नगर अध्यक्ष जैसी सक्रिय नेता का भाजपा में शामिल होना उपचुनाव के ठीक पहले घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक संकेत है।