घाटशिला | अबुआ खबर डेस्क
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को गंधनिया हाट मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और मधु कोड़ा, सांसद बिद्युत बरन महतो सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने संबोधन में सांसद बिद्युत बरन महतो ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि “जनता सुशासन और विकास चाहती है, और यही हमारी प्राथमिकता है।”
वहीं, मंच पर उपस्थित नेताओं ने आगामी उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान और लोकतांत्रिक भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और स्थिरता के लिए जनता को सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, वीर सिधो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू समेत अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।