Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: नामोपाड़ा रासमंच मंदिर में रास पूर्णिमा पूजा से शुरू हुआ नौ दिवसीय रास उत्सव

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार के नामोपाड़ा स्थित रासमंच प्रांगण में बुधवार को रास पूर्णिमा के अवसर पर राधा कृष्ण की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारी गिरीधारी दास ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। पूजा करने के लिए सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा के पूर्व सुबह कीर्तन मंडलियों के साथ नगर कीर्तन किया गया।
महोत्सव को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई है। पूजा को सफल बनाने में कमेटी के पतित पावन दास, दिलीप कुमार दास (लिली), विप्लव दास (बुबाई), रंजीत दास , कथा प्रमुख लक्ष्मी नारायण दास, चंद्र देव महतो, गिरधारी महतो, पशुपति बेरा, देव दास पांडा, रंजीत कुमार दास ,तारक नाथ दास, कृष्ण चंद्र बेरा, विजय मिश्रा, राजेश कुमार दास, भोला नाथ दास, मानवेंद्र पांडा, उत्पल पांडा, देवाशीष दास, पंकज दास, अजय रुंगटा, तुहीन पांडा समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई। रास महोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक रास मंदिर समिति द्वारा श्रीमत भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। कथा व्यास भोपाल की सुश्री आरती किशोरी द्वारा भागवत कथा होगी। कथा के आयोजन को लेकर कमेटी द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कमेटी के पतित पावन दास ने बताया कि छह नवंबर से 12 नवंबर तक भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया है। Change the words and make best news for website change the words