Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में बनेगा झारखंड का पहला माता बहुचरा मंदिर, समाजसेवी पप्पू सरदार ने की पहल

Spread the love

जमशेदपुर | संवाददाता

जमशेदपुर में अब किन्नर समुदाय के लिए माता बहुचरा का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। शहरवासियों के सहयोग से इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इस पावन पहल की शुरुआत प्रसिद्ध समाजसेवी पप्पू सरदार ने की, जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये का प्रथम सहयोग महामंडलेश्वर साध्वी अमरजीत को सौंपा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में किन्नर अखाड़ा द्वारा आयोजित धर्म महासम्मेलन के दौरान अखाड़ा की महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने जमशेदपुर में माता बहुचरा मंदिर निर्माण की इच्छा व्यक्त की थी। उसी संकल्प को साकार रूप देने की दिशा में अब स्थानीय किन्नर समाज ने मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी उठाई है।

साध्वी अमरजीत ने बताया कि पूरे झारखंड में यह माता बहुचरा का पहला मंदिर होगा। उन्होंने कहा — “यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज में समानता और सम्मान का संदेश भी देगा।”

मंदिर निर्माण की इस ऐतिहासिक पहल से किन्नर समाज में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर समाजिक सौहार्द और धार्मिक एकता का नया प्रतीक बनेगा।