Responsive Menu
Add more content here...

शराब घोटाला मामले में IAS विनय कुमार चौबे को जमानत

Spread the love

रांची। झारखंड के चर्चित शराब घोटाला केस में फंसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को बड़ी राहत मिली है। रांची स्थित भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) की विशेष अदालत ने बुधवार को उन्हें जमानत दे दी।

बताया जाता है कि ACB ने 20 मई 2025 को चौबे को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाकर राज्य में शराब बिक्री और सप्लाई सिस्टम में गड़बड़ी की। जांच एजेंसी का दावा है कि इस प्रक्रिया से सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा और करीब 38 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ।

गिरफ्तारी के बाद चौबे न्यायिक हिरासत में थे। आज कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें जमानत प्रदान की गई।

ज्ञात हो कि झारखंड का यह शराब घोटाला लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें कई प्रभावशाली अधिकारी और कारोबारी भी जांच के दायरे में आ चुके हैं। अब चौबे को जमानत मिलने के बाद मामले की आगे की सुनवाई और जांच पर सबकी नज़र रहेगी।