जमशेदपुर।
भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) की युवा इकाई के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यम सिंह का झारखंड प्रवास के दौरान जमशेदपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर सत्यम सिंह ने झारखंड INTUC के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडेय से सौजन्य भेंट की। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, मजदूरों और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करने तथा उनके हितों की आवाज़ को मजबूती से उठाने के संकल्प पर चर्चा हुई।
सत्यम सिंह ने कहा— “संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त कर मैं लगातार मजदूर वर्ग की आवाज़ को बुलंद करूंगा और हर स्तर पर उनके हक की लड़ाई लड़ूंगा।”
इस मौके पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।