जमशेदपुर।
टाटा ब्लू स्कोप स्टील में कार्यरत अस्थाई मजदूरों को राष्ट्रीय अवकाश पर काम करवाने के बावजूद दुगना वेतन न मिलने के मामले में जमशेदपुर मजदूर यूनियन ने उप श्रम आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई है।
यूनियन के महासचिव अम्बुज ठाकुर ने बताया कि कंपनी में लगभग 450 से अधिक ठेका मजदूर कार्यरत हैं। सालभर के दौरान राष्ट्रीय अवकाश के दिन इन मजदूरों से काम लिया जाता है, जबकि नियमों के अनुसार राष्ट्रीय अवकाश पर कार्य करने पर उन्हें उस दिन का दुगना वेतन मिलना चाहिए।
लेकिन वास्तविकता में मजदूरों को केवल सिंगल वेतन ही दिया जा रहा है।
ठेका मजदूरों के अधिकार की रक्षा के लिए यूनियन ने कंपनी और श्रम विभाग दोनों के माध्यम से मांग की है कि मजदूरों को उनके उचित वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह आगे कानूनी और सामाजिक संघर्ष के लिए मजबूर होंगे।