चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर पंचायत भवन परिसर में शनिवार को जेएसएलपीएस आजीविका सखी मंडल काला पाथर क्लस्टर का वार्षिक आमसभा आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए।
इस दौरान विधायक ने महिला स्वंय सहायता समूहों को कुल 18 लाख रुपये का ऋण (तीन समूहों को 6-6 लाख रुपये) अपने हाथों से वितरित किया। साथ ही 50 महिला सखी दिदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
आमसभा में महिलाओं की भागीदारी उत्साहजनक रही। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष एवं कालापाथर पंचायत के मुखिया शिवचरण हाँसदा, झामुमो नेता गोपन परिहारी, राजा बारीक, शिवानंद नायक, कृति महतो, लालू हाँसदा, क्लस्टर अध्यक्ष स्वंगी हाँसदा, सचिव सोनामणि गोप, कोषाध्यक्ष बासंती पाल समेत पूजा महतो, लक्ष्मी रानी मांडी, पूर्णिमा सोरेन और रेखा घाटवारी उपस्थित रहीं।
आमसभा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और कार्यक्रम को सफल बनाया।