जमशेदपुर।
वन विभाग, झारखंड की ओर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अशोक कुमार ने सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक छउ नृत्य समेत कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
झारखंड स्तर पर आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में पूरे राज्य को 6 जोन में बांटा गया है। आज विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार ने कहा— “यह प्रतियोगिता न केवल खेल भावना को बढ़ावा देती है, बल्कि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच एकता और अखंडता का प्रतीक भी है।”
उन्होंने आगे बताया कि नवंबर माह में देहरादून में राष्ट्रीय स्तर की वन खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें झारखंड से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।