Responsive Menu
Add more content here...

दूधकुंडी गांव में श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का सत्संग, शोभायात्रा और भोग वितरण से गूंजा माहौल

Spread the love

बहरागोड़ा (संवाददाता – एन. बेरा)।
बहरागोड़ा प्रखंड के खेड़ुआ पंचायत स्थित दूधकुंडी गांव में शनिवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का सत्संग धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रितिक रास बिहारी मंडल ने की, जबकि स्थानीय सत्संग वृंद ने संचालन किया।

मुख्य अतिथि ने ठाकुर अनुकूलचंद्र की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 14 सितंबर 1888 को तत्कालीन पवना जिले के हिमायतपुर (अब बांग्लादेश) में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वे मातृ और पितृ भक्ति को सर्वोपरि मानते थे।

कार्यक्रम की शुरुआत उषा कीर्तन से हुई, इसके बाद सामूहिक प्रार्थना और धर्मग्रंथ पाठ हुआ। भजन-कीर्तन के उपरांत भक्तों के बीच श्रीश्री ठाकुर भोग का वितरण किया गया।

इससे पूर्व भक्तों ने बेनाशोली चौक से पूजा स्थल तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु शामिल हुए। जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित मातृ सम्मेलन का विषय समाज के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका रहा, जिस पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। तत्पश्चात धर्मसभा का आयोजन हुआ और प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन किया गया।

शाम के समय भक्तों ने आरती, भजन, कीर्तन और विदाई संगीत के साथ माहौल को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में दुर्गा बारीक, परिमल सीट, असीम सीट, मनोरंजन सेनापति समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।