Responsive Menu
Add more content here...

जर्जर सड़क के विरोध में जयपुरा के ग्रामीणों ने सड़क पर की धान की रोपाई

Spread the love

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की खेडूआ पंचायत अंतर्गत जयपुरा–जुगडीहा मुख्य कच्ची सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। लगातार बारिश के कारण सड़क कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो जाने से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

ग्रामीणों का कहना है कि जयपुरा से जुगडीहा को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों पर पड़ रहा है।

Read More : बहरागोड़ा में जलनिकासी व्यवस्था फेल, लगातार बारिश से सड़कें जलमग्न, जनजीवन प्रभावित

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पहले सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन के समक्ष समस्या उठाने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई।

इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में प्रदीप दलाई, विश्वजीत दास, अरुण दास, जानूराम दलाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।