जमशेदपुर।
जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़कों और नालियों की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू मौजूद रहीं।
तीन में से दो योजनाओं को मिली स्वीकृति
विधायक पूर्णिमा दास साहू ने बताया कि क्षेत्र की तीन योजनाओं को स्वीकृति के लिए भेजा गया था, जिनमें से दो योजनाओं को मंजूरी मिली है। इन दोनों का शिलान्यास आज किया गया। विधायक ने कहा कि यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सांसद ने दी विकास का भरोसा
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी के सर्वांगीण विकास को लेकर सभी प्रयास जारी हैं। कई कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष योजनाओं को भी चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बाकी विकास कार्यों पर भी काम शुरू होगा।
ग्रामीण और स्थानीय लोगों ने भी इस मौके पर खुशी जाहिर की और नेताओं का स्वागत किया।