जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के लिंक रोड में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान फुटबॉल खिलाड़ी रामदेव सिंह लूटपाट का शिकार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने खिलाड़ी को घेर लिया और बंदूक की नोक पर चैन छीनकर फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से आसपास मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस इलाके में छापेमारी कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।