Responsive Menu
Add more content here...

“वॉक फॉर गजराज” : जमशेदपुर में पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान

Spread the love

जमशेदपुर। दलमा वन प्राणी आश्रयणी और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को “वॉक फॉर गजराज” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सोनारी स्थित वन भवन से हुई, जहां डीएफओ सबा आलम ने हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन की शुरुआत की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और पांच किलोमीटर लंबी दूरी तय कर पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया। प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जंगलों और उसमें बसे वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराना रहा। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि यदि सभी मिलकर प्रयास करें तो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति और जीव-जंतु दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है।