Responsive Menu
Add more content here...

बोकारो में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Spread the love

बोकारो। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत को-ऑपरेटिव कॉलोनी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। बताया जा रहा है कि यहां पर युवतियों को बाहर से बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था।

पुलिस कार्रवाई में रैकेट संचालक सनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, को-ऑपरेटिव कॉलोनी के किराए के मकान संख्या 155 में यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था।

छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक युवक और एक युवती को पकड़ा। युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।