Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य मैराथन आयोजन, हजारों धावकों ने लगाए दौड़ के जोर

Spread the love

जमशेदपुर | संवाददाता

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत रविवार को जमशेदपुर में 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का शानदार आयोजन हुआ। बिस्टुपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू हुई इस मैराथन में बड़े पैमाने पर युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शहर में सुबह से ही खेल का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा दास साहू, अंतरराष्ट्रीय आर्चरी कोच पूर्णिमा महतो, और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ तिवारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत कराई।

दौड़ के अंतिम चरण का समापन जेआरडी के आर्चरी ग्राउंड में हुआ, जहां महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों में शीर्ष 5-5 स्थान हासिल करने वाले धावकों को नकद इनाम और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रतिभागियों के लिए किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं रखा गया, ताकि अधिक से अधिक लोग खेल से जुड़ें। उन्होंने यह भी कहा—

“प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच के चलते देशभर में सांसद खेल महोत्सव जैसी पहलें हो रही हैं। खेल और दौड़ जैसे आयोजनों से देश फिट होगा और विकास की रफ्तार बढ़ेगी।”

विधायक सरयू राय और विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी इस आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और अनुशासन की तरफ प्रेरित करते हैं।