Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में शहीदी दिहाड़ा कार्यक्रम का आयोजन, सिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह और उनके चार साहिबजादों को नमन

Spread the love

जमशेदपुर:
जमशेदपुर में 28 और 29 दिसंबर को सिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह और उनके चार साहिबजादों की शहादत को सम्मानित करने के लिए रंगरेटा महासभा द्वारा शहीदी दीहाड़ा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सिख इतिहास और उनके बलिदान की गौरवशाली परंपरा को याद किया जाएगा।

advertisement

सात वर्षों से लगातार आयोजन:
बीते सात वर्षों से यह कार्यक्रम शहर के एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी देशभर से प्रसिद्ध कीर्तन जत्थे, कथावाचक, ताड़ी जत्थे और इतिहासकार इस आयोजन में भाग लेंगे।

कार्यक्रम की विशेषताएँ:
कार्यक्रम के दौरान गुरु साहिब की जीवनी, उनके आदर्श और बलिदान की गाथा श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। दो दिवसीय इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, जहां सेवा, श्रद्धा और शौर्य की भावना के साथ शहीदों को याद किया जाएगा।