Responsive Menu
Add more content here...

पेसा कानून पारित होने की खुशी में झामुमो ने किया लड्डू वितरण

Spread the love

गुड़ाबांदा
गुड़ाबांदा प्रखंड बनमाकड़ी चौक में शुक्रवार को झारखंड में पेसा कानून पारित किये जाने के खुशी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने लड्डू का वितरण किया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू ने बताया कि पेसा कानून लागू होने से अनुसूचित क्षेत्र के ग्रामीणों को अपना अधिकार प्राप्त होगा। पेसा कानून पारित करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया गया। ‌इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, पद्म लोचन बेरा, श्याम पदो टुडू, तोड़ो किस्कू, रविलाल सोरेन, साहेबराम सोरेन, लालमोहन मार्डी, राम कर्मकार, जादू नाथ हांसदा, विराई सोरेन, रिंकू प्रधान, श्री देवाशीष कालिंदी, धनंजय मार्डी आदि उपस्थित थे।