Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में 26वां श्याम महोत्सव 27-28 मार्च को, भव्य आयोजन की तैयारी

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया है। पुराना बाजार स्थित स्टील फैक्ट्री परिसर के श्याम वाटिका में श्री श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वावधान में 26वां दो दिवसीय श्याम महोत्सव 27 और 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

महोत्सव की शुरुआत 27 मार्च को दोपहर 3 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ के साथ होगी। आयोजन स्थल श्याम वाटिका में होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

वहीं, 28 मार्च को सुबह 7 बजे नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्याम वाटिका पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई जाएगी।

संध्या समय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भजन संध्या रहेगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस दौरान कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक गोविंद धामानी, मनोज वर्मा, प्रेम सोनी और माही गर्ग अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकार अमित शर्मा भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष महोत्सव को और भी भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में श्याम बाबा का आकर्षक श्रृंगार, भव्य दरबार, छप्पन भोग और अखंड ज्योति मुख्य आकर्षण के रूप में प्रस्तुत किए जाएंगे।

महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।