Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में रामनवमी से पहले फ्लैग मार्च, सुरक्षा कड़ी

Spread the love

अबुआ खबर संवाददाता (रोहन सिंह) :

रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Read More : चाकुलिया में गैस गोदामों पर छापा, किल्लत-कालाबाजारी की जांच

यह फ्लैग मार्च अंचल अधिकारी नवीन पुरती, प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा और एसआई सुकलाल हांसदा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मार्च की शुरुआत नया बाजार स्थित पेट्रोल पंप से हुई, जो मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए पुराना बाजार के बिरसा चौक तक पहुंचा।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल के जवान भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रशासन ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि 27 मार्च को नागानल मंदिर से रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा, जिसे देखते हुए प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुटा है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

प्रशासन का कहना है कि रामनवमी के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।