Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड हाईकोर्ट से जमानत के बाद जेल से रिहा हुए करण सिंह, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

🔸 समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद घाटशिला जिला परिषद सदस्य करण सिंह बुधवार देर शाम घाटशिला जेल से बाहर आ गए। बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया। चारों ओर “करण सिंह जिंदाबाद” के नारे गूंज उठे।


🔸 निकाला गया विजय जुलूस

रिहाई के बाद घाटशिला में विजय जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान भाजपा नेता रोहित परमार, सुरजन मन्ना और सुभाष सिंह समेत कई भाजपा नेताओं की मौजूदगी तो रही, लेकिन पार्टी से जुड़े अन्य प्रमुख चेहरों की कमी महसूस की गई। हालांकि स्थानीय जनता और जन प्रतिनिधियों की भारी भीड़ मौके पर देखी गई।


🔸 रंकिनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

जेल से बाहर आते ही करण सिंह सीधे रंकिनी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर आभार प्रकट किया। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने कहा,
“यह जीत जनता की है, जिन्होंने मेरे साथ खड़े होकर मेरा हौसला बढ़ाया।”
उन्होंने आगे कहा कि वे अन्याय के खिलाफ थे, हैं और रहेंगे। यह लड़ाई केवल उनकी नहीं, बल्कि जनता की आवाज और अधिकारों की लड़ाई थी।


🔸 मीडिया से बोले करण सिंह

मीडिया से बातचीत में करण सिंह ने कहा कि
“जनता के प्रेम और समर्थन से मेरा मनोबल मजबूत हुआ है।”
उन्होंने साफ किया कि वे आगे भी जनता के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।


🔸 विवाद और गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि 28 मई को मऊभंडार ओपी क्षेत्र के दाहीगोड़ा स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के ड्रेनेज को लेकर विवाद हुआ था। बिल्डर रौशन लाल गुप्ता ने करण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। महज 12 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गर्मा गया था।


🔸 हरप्रीत सिंह को पहले ही मिली थी जमानत

इस मामले में भाजपा नेता हरप्रीत सिंह को पहले ही घाटशिला कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी, लेकिन करण सिंह को राहत झारखंड हाईकोर्ट से मिली।


🔸 मौके पर मौजूद रहे ये प्रमुख चेहरे

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं में शामिल थे:
कविता परमार, देवयानी मुर्मू, सूरज मंडल, मंजू सिंह, अमित शर्मा, जगन्नाथ महतो, नीरज सिंह, लव सरदार, हीरा दास, गोपालकृष्ण अग्रवाल, संजय सिंह, विक्रम सिंह, रोहित सिंह परमार, हीरामणि मुर्मू, साहिल आनंद, सुमन घोष, सूजन मन्ना, रोहित अग्रवाल, विवेक गोप, उत्तम दास, नीतीश कुमार, अमन सिंह, हरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, धनेश यादव, धीरज सिंह, हरेश्वर सिंह समेत कई अन्य लोग।