नई दिल्ली, 26 जून 2025 – देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज झारखंड के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद शिबु सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली, जो इन दिनों दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाजरत हैं।
राष्ट्रपति ने इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। बातचीत के दौरान गांडेय विधायक और शिबू सोरेन की पुत्रवधू कल्पना मुर्मू सोरेन भी मौजूद थीं।
हालात स्थिर, चिकित्सकीय निगरानी जारी
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से शिबू सोरेन की तबीयत में गिरावट के चलते उन्हें नई दिल्ली लाया गया था, जहां उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर बनी हुई है और विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज जारी है।