Responsive Menu
Add more content here...

कोटूसोल गांव में दो जंगली हाथियों का उत्पात, घर तोड़कर खाया खाना और नष्ट किया चावल

Spread the love

बहरागोड़ा (बापुन):
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत कोटूसोल गांव में रविवार की देर रात दो जंगली हाथियों ने अचानक प्रवेश कर मासा टुडू के घर में भारी नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने घर का दरवाजा और खिड़की तोड़ दी, फिर अंदर घुसकर खाने का सामान खा लिया और बोरियों में रखे चावल व धान को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

हाथियों के हमले से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम को सूचना दी। मसाल जलाकर और बम फोड़ते हुए ग्रामीणों ने मिलकर हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ कर जंगल की ओर भगाया।

घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से मिलकर मुआवजे के लिए आवश्यक फॉर्म उपलब्ध कराया। साथ ही हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि बहरागोड़ा और चाकुलिया क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, तो कभी हाथियों द्वारा इंसानों को कुचलने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इससे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है।

👉 अबुआ खबर जंगली जानवरों से जुड़े हर अपडेट को आप तक पहुंचाता रहेगा। जुड़े रहें।