Responsive Menu
Add more content here...

कोल्हान टाॅपर लिपि गोराई को डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने किया सम्मानित, दी उच्च शिक्षा में मदद का आश्वासन

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता निलेश बेरा की रिपोर्ट

बहरागोड़ा:
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने जैक इंटर कला वर्ग में कोल्हान प्रमंडल में टाॅप करने वाली लिपि गोराई को आज उनके घर जाकर सम्मानित किया। लिपि गोराई बहरागोड़ा प्रखंड के गोहलामुड़ा गांव की रहने वाली हैं और उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय एवं प्लस टू, जयपुरा से पढ़ाई करते हुए 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

डॉ गोस्वामी ने लिपि की इस उपलब्धि को बहरागोड़ा और पूरे कोल्हान के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि गरीबी और संघर्ष के बावजूद लिपि ने जो मुकाम हासिल किया है, वह प्रेरणादायी है। लिपि के पिता ठेले पर आलू चप बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, बावजूद इसके उनकी बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

डॉ गोस्वामी ने लिपि के माता-पिता को भी बधाई दी और उन्हें भरोसा दिलाया कि उच्च शिक्षा हेतु हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने लिपि को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर डॉ गोस्वामी के साथ आशीष महापात्र, बिपल्व शंकर दे, रामपद सीट, पिकलु घोष, यादव पात्र, राज महापात्र, देवव्रत दे और राजू महतो भी उपस्थित थे। सभी ने लिपि को उसकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उत्साहवर्धन किया।