Responsive Menu
Add more content here...

मारवाड़ी महिला समिति ने चाकुलिया में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

चाकुलिया, 7 जून 2025: चाकुलिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में आज मारवाड़ी महिला समिति चाकुलिया द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत आम, अमरूद, जामुन, नींबू, इमली, नीम, अशोक और सागवान सहित कुल 30 पौधे लगाए गए।इस मौके पर समिति की सदस्यों ने हरित क्षेत्र गठन कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजश्री रुंगटा, पुष्पा रुंगटा, रीता लोधा, उमा लोधा, नीता झुनझुनवाला, संगीत लोधा, पूजा शर्मा और हेतल लोधा समेत कई महिलाएं शामिल हुईं।साथ ही गायत्री परिवार से जुड़े वरिष्ठजन कैलाश शर्मा, राजेश लोधा और विवेकानंद लोधा की उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रेरणादायी बनाया।समिति की ओर से बताया गया कि यह पहल समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास है।