मुसाबनी (घाटशिला) ।
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में प्रखंड के सभी पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक समीर कुमार मोहंती ने कार्यकर्ताओं को आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश और रणनीति साझा की। उन्होंने सभी से मिलजुलकर काम करने और जनता के विश्वास को बनाए रखने का आह्वान किया।
इस सम्मेलन में 19 पंचायतों में पार्टी कमेटियों के गठन और पुनर्गठन पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने भविष्य की योजना और चुनावी तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया।
विधायक ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही आगामी चुनाव में सफलता की कुंजी है। सम्मेलन ने स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी सभी स्तर पर तैयार है और आगामी उपचुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।