Responsive Menu
Add more content here...

श्रावण के अंतिम सोमवार के पूर्व संध्या पर नमोपाड़ा से चित्रेश्वर के लिए कावड़िए रवाना हुए

Spread the love

चाकुलिया, झारखंड | 10 अगस्त 2025 (रविवार)

श्रावण मास के अंतिम सोमवार से एक दिन पूर्व, रविवार देर शाम चाकुलिया प्रखंड के नमोपाड़ा से भगवान शिव की आराधना के लिए कावड़िए चित्रेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। गांव में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालु “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ रवाना हुए। कंधों पर कावड़ और तन पर भगवा वस्त्र पहने भक्तों की टोलियां रात में ही यात्रा पर निकल पड़ीं ताकि सोमवार सुबह जलार्पण किया जा सके।

चित्रेश्वर मंदिर, जो कि झारखंड-ओडिशा सीमा पर स्थित है, श्रावण के सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होता है। मान्यता है कि यहाँ जल अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कांवड़ियों में सुरज बेरा, देवेन्द्र दास, सुरज दास, सुशांत डिहिदार,विवेक सिंह,खगेन नायेक, कृष्णा पट्बाधा ,जगदीश भगत,भवेश सिंह,रोकि दास , टिपु बेरा शामिल हैं।

स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया है।