Responsive Menu
Add more content here...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII फ्लैटों का उद्घाटन

Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह करीब 10 बजे बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित नवनिर्मित बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। ये फ्लैट संसद सदस्यों के आवास के लिए बनाए गए हैं, जिनकी संख्या 184 है और यह सभी टाइप-VII श्रेणी के हैं।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री अपने आवास परिसर में सिंदूर का एक पौधा भी लगाएंगे। इसके बाद वे उपस्थित श्रमजीवियों को संबोधित करेंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे।

यह परियोजना संसद सदस्यों को आधुनिक और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है, जिसमें सुरक्षा, स्थायित्व और पर्यावरण के अनुकूल निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है।