रांची | अबुआ खबर डेस्क | 6 नवम्बर 2025
झारखंड में डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) पद को लेकर जारी मंथन अब लगभग समाप्त होने की कगार पर है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, प्रशांत सिंह को राज्य का नया डीजीपी बनाए जाने पर सरकार के शीर्ष स्तर पर सहमति बन चुकी है।
अनुराग गुप्ता ने दिया इस्तीफा
वर्तमान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद पूरे दिन पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग में संभावित उत्तराधिकारी के नाम को लेकर मंथन चलता रहा। देर शाम तक प्रशांत सिंह के नाम पर मुहर लगने की खबर सामने आई।
किसी भी समय हो सकती है घोषणा
सरकारी सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकती है। प्रशांत सिंह के नाम पर अंतिम मुहर लगते ही अनुराग गुप्ता के इस्तीफे को भी स्वीकृति मिल जाएगी।
प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज
इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी नये डीजीपी की नियुक्ति को लेकर उत्सुक हैं। प्रशांत सिंह राज्य पुलिस सेवा में लंबे अनुभव वाले अधिकारी माने जाते हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।