नई दिल्ली/रांची:
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल तथा भाजपा नेता रघुवर दास ने आज नई दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड के वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन जी (गुरुजी) के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

रघुवर दास ने मुलाकात के बाद बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा,
“ईश्वर से प्रार्थना है कि गुरुजी जल्द स्वस्थ हों और झारखंड की सेवा में एक बार फिर सक्रिय रूप से योगदान दें।”
शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे हैं और वर्तमान में उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है। पूरे राज्य से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।