Responsive Menu
Add more content here...

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, डिग्री कॉलेजों में 12वीं की पढ़ाई जारी रखने के निर्णय पर जताया आभार

Spread the love

रांची: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने आज राजभवन, रांची में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट (12वीं) की पढ़ाई को जारी रखने के निर्देश के लिए धन्यवाद दिया।

डॉ. गोस्वामी ने राज्यपाल के इस निर्णय को हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों के हित में लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को राहत देगा, बल्कि उच्च शिक्षा तक पहुंच को भी सुगम बनाएगा।

राज्यपाल के फैसले से शिक्षा जगत में खुशी

गौरतलब है कि हाल ही में राज्यपाल द्वारा राज्य के डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट कक्षाएं बंद करने के प्रस्ताव पर रोक लगाते हुए इन्हें यथावत जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्णय कई जिलों के छात्रों के लिए राहत भरा है, जहां इंटरमीडिएट शिक्षा के लिए सीमित संसाधन हैं।

डॉ. गोस्वामी ने कहा…

“यह निर्णय छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करता है। झारखंड जैसे राज्य में, जहां शिक्षा संसाधनों की अभी भी कमी है, वहां इस प्रकार के निर्णय छात्रों के लिए संजीवनी के समान हैं। मैं महामहिम राज्यपाल को इसके लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं।”