रांची | 6 जुलाई 2025
रांची जिले में मुहर्रम के पावन अवसर पर आज रविवार को ड्राई डे घोषित किया गया है। सहायक उत्पाद आयुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिले की सभी खुदरा शराब दुकानें, बार, क्लब, थोक विक्रय परिसर (JSBCL), देशी-विदेशी शराब निर्माण इकाइयाँ और उत्पाद अनुज्ञप्तिधारी सभी प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रहेंगे।
पूरे जिले में शराब की बिक्री और आपूर्ति पर सख्त रोक
आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि 6 जुलाई को किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री या आपूर्ति पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित अनुज्ञाधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध बिक्री पर विशेष निगरानी, छापेमारी के निर्देश
प्रशासन ने अवैध शराब की संभावित बिक्री पर लगाम लगाने के लिए सघन गश्ती और निगरानी अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित क्षेत्रों में खुदरा दुकानों की सीलिंग प्रक्रिया पूरी करें और अवैध कारोबार पर तत्काल कार्रवाई करें।
सख्त आदेश, सख्त निगरानी
- किसी भी विक्रेता या ठेके पर शराब उपलब्ध मिली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- ड्राई डे के दौरान कोई भी रियायत नहीं दी जाएगी।
- स्थानीय प्रशासन, उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें दिनभर रहेंगी सक्रिय।
जनता से अपील:
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें, साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।