जमशेदपुर | 6 जुलाई 2025
भुइयांडीह बस्ती स्थित नव प्राथमिक विद्यालय बाबूडिह लाल भट्टा की आधारभूत समस्याओं को लेकर के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विद्यालय में कक्षों की कमी, शिक्षकों की अनुपलब्धता और संसाधनों के संकट को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विद्यालय वर्षों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन आज भी वह सीमित संसाधनों में संचालित हो रहा है।
ज्ञापन में उठाए गए मुख्य मुद्दे:
- स्कूल के कक्ष बेहद छोटे हैं, जिससे पढ़ाई में दिक्कत होती है।
- शिक्षक की संख्या पर्याप्त नहीं है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
- वर्षों से स्कूल अच्छा कर रहा है, फिर भी बुनियादी सुविधाएं नहीं बढ़ीं।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोग:
- प्रहलाद लोहरा – झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता
- सोनाराम सुन्डी – विद्यालय अध्यक्ष
- सत्यनारायण साव – विद्यालय प्रभारी
- नंद किशोर सिंह – जन प्रतिनिधि
- खुशबू बोदरा, राधा लेयागी, सोनाराम सुन्नी – विद्यालय समिति सदस्य
शिक्षा मंत्री ने दिया शीघ्र समाधान का आश्वासन
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को जायज़ बताते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा से जुड़े मुद्दे सरकार की प्राथमिकता में हैं।
स्थानीय लोगों ने जताई उम्मीद
प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के बाद बस्तीवासियों ने आशा जताई कि अब स्कूल का विस्तार जल्द होगा।