धनबाद | 6 जुलाई 2025
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज धनबाद में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को याद करते हुए कहा कि—
“एक देश, एक निशान, एक विधान” का उनका सपना आज भारत की एकता और अखंडता की बुनियाद बन चुका है। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।”
क्या कहा बाबूलाल मरांडी ने?
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन सादा, विचार ऊंचे और देश के लिए समर्पित था। उनके बलिदान से हमें यह सिखने को मिलता है कि राष्ट्रहित से बड़ा कुछ नहीं। आज का भारत जिस नए स्वरूप में आगे बढ़ रहा है, उसमें डॉ. मुखर्जी के विचारों की अहम भूमिका है।