Responsive Menu
Add more content here...

पोटका: रंगामटिया से पोड़सागोड़ा तक बनेगी नई सड़क, विधायक संजीब सरदार ने किया शिलान्यास

Spread the love

वर्षों बाद सुदूर ग्रामीण इलाकों में पहुँची विकास की रोशनी, ग्रामीणों में खुशी की लहर

संवाददाता, पोटका
पोटका प्रखंड के हेंसल आमदा पंचायत अंतर्गत पहाड़ी और सुदूर क्षेत्र रंगामटिया से जोजोगोड़ा होते हुए पोड़सागोड़ा तक 5 किमी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ आज विधायक संजीब सरदार द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास के साथ किया गया।

इस दौरान विधायक ने कहा—

“देश को आज़ाद हुए 75 वर्ष और झारखंड राज्य के गठन को 20 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन यह क्षेत्र अब तक विकास की मुख्यधारा से वंचित रहा। आज मुझे गर्व है कि मैं यहां के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने में सफल हो पाया हूं।”

उन्होंने आगे कहा—

“हमारी सरकार हर गांव में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अबुआ सरकार में जनता को हर वह सुविधा मिलेगी, जिसके वे असल में हकदार हैं।”

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल पर विधायक और प्रशासन का आभार जताया और कहा कि इस सड़क के बन जाने से गांव की कनेक्टिविटी, इलाज, पढ़ाई और रोजगार के अवसर बेहतर होंगे।