Responsive Menu
Add more content here...

सरायकेला के हाथीसेरंग गांव पहुंचे सांसद और डीसी, जच्चा-बच्चा मौत मामले में जांच का भरोसा

Spread the love

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेरमा पंचायत के हाथीसेरंग गांव में जच्चा और नवजात की मौत के मामले के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझीऔर उपायुक्त नितीश कुमार सिंह जिला प्रशासन की टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे।

इस दौरान अधिकारियों ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 20 हजार रुपये और 4 लाख रुपये का मुआवजा चेक पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका है।

सांसद जोबा माझी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का भी निरीक्षण किया और प्रसव के दौरान कथित लापरवाही से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दूरदराज के इलाकों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।